Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नॉर्वे ने इटली को हराकर 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

नॉर्वे ने क्वालीफाइंग अभियान को आठों मैच जीतकर पूरा किया और चार बार की विश्व चैंपियन इटली से छह अंक आगे रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इटली को बेहतर गोल अंतर के चलते अगले दौर में जाने के लिए नौ गोल से जीत की जरूरत थी, इसलिए उसने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

17 Nov 2025

नॉर्वे ने इटली को हराकर 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

मिलान (इटली)। नॉर्वे ने रविवार रात इटली को उसके घर में 4-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। नॉर्वे ने 1998 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप में जगह बनाई है, जबकि मेजबान इटली को लगातार तीसरी बार प्लेऑफ का रास्ता अपनाना पड़ा।

नॉर्वे ने क्वालीफाइंग अभियान को आठों मैच जीतकर पूरा किया और चार बार की विश्व चैंपियन इटली से छह अंक आगे रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इटली को बेहतर गोल अंतर के चलते अगले दौर में जाने के लिए नौ गोल से जीत की जरूरत थी, इसलिए उसने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

मैच के 10वें मिनट में फ्रांसेस्को पियो एस्पोसिटो ने नजदीकी दूरी से गोल कर इटली को बढ़त दिलाई। पहली पारी के अधिकांश समय तक मेजबान टीम हावी रही और कई मौके बनाए, जबकि नॉर्वे को केवल एक आधा मौका मिला, जब एंटोनियो नुसा का शॉट बार के ऊपर चला गया।

दूसरे हाफ में नॉर्वे ने पूरी तरह बदला हुआ खेल दिखाया। 63वें मिनट में नुसा ने बॉक्स के भीतर से शानदार लेफ्ट-फुट शॉट लगाकर बराबरी कर ली। खेल के अंतिम चरणों में नॉर्वे ने नियंत्रण हासिल कर लिया और 78वें मिनट में इटली की रक्षा में हुई बड़ी गलती के कारण एर्लिंग हालांड को खाली जगह मिल गई। उन्होंने क्रॉस को आसानी से वॉली करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। सिर्फ एक मिनट बाद हालांड ने अपना दूसरा गोल दागा और अभियान में अपने गोलों की संख्या 16 कर ली। इंजरी टाइम में जॉर्गन स्ट्रैंड लार्सन ने चौथा गोल कर नॉर्वे की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ नॉर्वे ने साबित कर दिया है कि वह अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में किसी भी टीम के लिए आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नॉर्वे ने इटली को हराकर 1998 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप क
नॉर्वे ने क्वालीफाइंग अभियान को आठों मैच जीतकर पूरा किया और चार बार की विश्व चैंपियन इटली से छह अंक आगे रहते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इटली को बेहतर गोल अंतर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News